राजस्थान

Barmer: जनसुनवाई में आए परिवादों को तय समय में हल करें: यथार्थ शेखर

Admindelhi1
13 March 2026 2:52 PM IST
Barmer: जनसुनवाई में आए परिवादों को तय समय में हल करें: यथार्थ शेखर
x

बाड़मेर: राज्य सरकार द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन को आमजन से सीधे जोड़ने के उद्देश्य से गुरुवार को बाड़मेर पचायत समिति में उपखंड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शैखर के द्वारा बाड़मेर जिला मुख्यालय पर किया गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए ग्रामीणों ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, सड़क, राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि संबंधी प्रकरण, आवास योजना, मनरेगा सहित अन्य विभागों से जुड़ी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रस्तुत कीं।

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी और उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शैखर ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सुनवाई का उद्देश्य आमजन को राहत प्रदान करना है, इसलिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए प्राप्त प्रकरणों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

उपखंड अधिकारी बाड़मेर यशार्थ शेखर ने जनसुनवाई के दौरान उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव है, उनका तुरंत निस्तारण किया जाए तथा शेष प्रकरणों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए।

यथार्थ शेखर ने कहा कि गर्मियों के मौसम को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, बिजली, सड़क तथा राजस्व संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान कई प्रकरणों का मौके पर ही समाधान भी किया गया, जिससे आमजन को तुरंत राहत मिली।

Next Story