राजस्थान

Barmer:उत्तरलाई एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार सेे प्रभावित खातेदारों के लिए जन सुनवाई गुरूवार को

Tara Tandi
29 Jan 2025 8:15 PM IST
Barmer:उत्तरलाई एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार सेे प्रभावित खातेदारों के लिए जन सुनवाई गुरूवार को
x
Barmer बाड़मेर । उत्तरलाई एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए भूमि अवाप्ति से प्रभावित खातेदारों के लिए गुरूवार को प्रातः 11 बजे से ग्राम पंचायत कुड़ला में जन सुनवाई का आयोजन रखा गया है।
भूमि अवाप्ति अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी वीरमाराम ने बताया कि उत्तरलाई एयरपोर्ट के विकास एवं विस्तार के लिए 25.4785 हैक्टेयर निजी खातेदारों की भूमि भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण के लिए भूमि अवाप्त की जानी है। उन्होंने बताया कि भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकार और पारदर्शिता के अधिकारी अधिनियम, 2013 की धारा 5 एवं इस संबंध में राज्य सरकार के नियम, 2016 के प्रावधानुसार एवं नियम 7 के तहत सामाजिक समाघात प्रभाव के अन्तर्गत जन सुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। जन सुनवाई के दौरान प्रभावित खातेदार अपनी परिवेदना प्रस्तुत कर सकते है।
Next Story