राजस्थान

Barmer: चौहटन विधानसभा क्षेत्र में पोलियो बचाव अभियान

Admindelhi1
24 Nov 2025 3:26 PM IST
Barmer: चौहटन विधानसभा क्षेत्र में पोलियो बचाव अभियान
x

बाड़मेर: चौहटन विधायक आदूराम मेघवाल ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र चौहटन के एक दर्जन गांवों का दौरा कर तीन-चार जगह पोलियो बूथ एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंच कर नौनिहाल बच्चों को पोलियो खुराक की दवा पिलाकर राष्ट्रीय अभियान में सहभागिता निभाई। विधायक मेघवाल ने मालाणी नगर, बिसासर, मुलाणी, लकड़ासर, नवातला बाखासर, बावड़ीकलां, रोडियों का तला में पहुंचकर कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत की।

उपराष्ट्रीय पोलियो दिवस के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बावड़ीकलां पहुंचकर विधायक ने दो वर्षीय बालक रमेश व सुरेश को पोलियो खुराक पिलाई और टीकाकरण से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की। मेल नर्स हड़वंतसिंह राव व एएनएम विनोद कुमारी के साथ अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके पश्चात रोडियों का तला में बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर भील समाज के लोगों की जनसमस्याएं भी सुनी।

इस अवसर पर रोडियां का तला, सुरपुरा, चंदानियां की ढाणी, देवानियों का तला नवीन ग्राम पंचायतें बनने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक आदूराम मेघवाल का स्वागत सत्कार कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Next Story