राजस्थान
Barmer: मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में अब 15 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन
Tara Tandi
11 Feb 2025 7:29 PM IST

x
Barmer बाड़मेर । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक सुरेन्द्र प्रतापसिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन एसएसओ पोर्टल पर लॉग-इन कर सीएम अनुप्रति कोचिंग आइकन के माध्यम से 15 फरवरी 2025 तक ऑनलाइन कर सकते है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में निःशुल्क कोचिंग करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से वर्ष 2024-25 के लिए ऑनलाइन आवेदन किये जाने की तिथि पूर्व में 10 फरवरी 2025 निर्धारित की गई थी।
TagsBarmer मुख्यमंत्री अनुप्रतिकोचिंग योजना15 फरवरी आवेदनBarmer Chief Minister's AnupratiCoaching Scheme15 February Applicationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





