राजस्थान

Barmer: उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश

Admindelhi1
17 March 2026 2:03 PM IST
Barmer: उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश
x
"गैस सप्लाई में पारदर्शिता जरूरी"

बाड़मेर: अतिरिक्त जिला कलक्टर भुवनेश्वर सिंह चौहान ने पाटोदी क्षेत्र में संचालित गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने, सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा एजेंसी में संचालित रिकॉर्ड व स्टॉक की जांच की। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ने एजेंसी में गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा उपकरणों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालक को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का भंडारण निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए।

उन्होंने उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गैस वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही एजेंसी परिसर में साफ-सफाई, अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता तथा सुरक्षा उपायों की नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर चौहान ने कहा कि गैस एजेंसियों के माध्यम से आमजन को मिलने वाली आवश्यक सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने एजेंसी संचालक को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए और निर्धारित नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Next Story