राजस्थान

\Barmer: सहकार भारती की बैठक में किसान कल्याण एजेंडा प्रमुख

Admindelhi1
27 Dec 2025 3:01 PM IST
\Barmer: सहकार भारती की बैठक में किसान कल्याण एजेंडा प्रमुख
x

बाड़मेर: बाड़मेर में सहकार भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार और सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया।अतिथियों का भव्य स्वागत कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि पुनाराम चोयल प्रबंध निदेशक, सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक सिरोही का साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता सहकार भारती के अध्यक्ष अक्षण दान चारण ने की। इस अवसर पर समिति सचिव मनोहर सिंह चारण भाद्रेश सोलोटा का स्वागत किया गया। कोषाध्यक्ष हरीश सोलंकी, आशु लाल सोनी और चेतन सोनी ने अतिथियों का अभिनंदन किया और पूर्व सरपंच बाड़मेर ग्रामीण नाथू सिंह, भैराराम जांगिड़ और हिंमाशु पवार ने माला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।

बैठक के दौरान मनोहर सिंह चारण भाद्रेश ने कहा कि बाड़मेर जिले में सहकार भारती के संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। राज्य और केंद्र सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों के अंतिम किसान तक पहुँचाने पर चर्चा हुई।सहकारी फसली व गोपालन योजना: किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाले फसली ऋण और गोपालन से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को अपनी छोटी-छोटी बचत को समितियों में जमा करने के लिए जागरूक किया गया ताकि उनका आर्थिक भविष्य सुरक्षित हो सके।ग्राम सेवा सहकारी समितियां ग्राम स्तर पर कार्यरत सहकारी समितियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने की बात रखी गई।

Next Story