राजस्थान
बाड़मेर के शिक्षा अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हुई
Admin Delhi 1
28 Jun 2023 3:14 PM IST

x
जोधपुर न्यूज़: बाड़मेर के शिक्षा अधिकारी (DEO) राजन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। राजन का पिछले दो दिन से अस्पताल में इलाज चल रहा था। दरअसल, राजन शर्मा 25 जून को अपनी पत्नी के साथ कार में बाड़मेर से उदयपुर की तरफ जा रहे थे। जोधपुर-पाली हाईवे पर दोपहर के समय कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे डीईओ के पसली में गहरी चोट लगी। वहीं पत्नी के हाथ में फेक्चर हो गया।
दोनों घायलों को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर गए। प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर के एमडीएम हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। वहां पर मंगलवार को सुबह इलाज के दौरान डीईओ राजन शर्मा ने दम तोड़ दिया। इसके बाद बाड़मेर जिले में टीचर सहित उनके मिलने वाले सभी लोगों में शोक की लहर फैल गई। फिलहाल जोधपुर से उनके शव को बाड़मेर लाया जा रहा है।
Next Story





