राजस्थान

Barmer: जिला कलेक्टर ने बैठक में की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा

Tara Tandi
17 Feb 2025 7:15 PM IST
Barmer: जिला कलेक्टर ने बैठक में की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा
x
Barmer बाड़मेर । जिला कलक्टर टीना डाबी ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट के कॉन्फ्रेंस हॉल मेे आयेाजित साप्ताहिक बैठक के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई और उच्च स्तर पर प्रस्तुत किए जाने वाले लंबित परिवादों को शीघ्र निस्तारित करने निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सम्पर्क पोर्टल पर अपलोड किए गए परिवादों के निस्तारण के साथ संतुष्टि स्तर को बढ़ाने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने पंचायती राज, डिस्कॉम, चिकित्सा, सड़क, राजस्व के अधिकारियों को खासतौर पर लंबित परिवादों को दो दिन में परिवादों के निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमें राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित राहत देनी चाहिए। आम आदमी को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने नहीं पडें़ बल्कि हम उनके परिवादों को निस्तारित कर सूचना दें। सुशासन की इसी परिकल्पना को हमें साकार करना होगा।
जिला कलक्टर ने इसके साथ ही पीएम सूर्यघर योजना सहित विभिन्न अन्तर विभागीय विषयों के बारे में भी समीक्षा की। जिला कलक्टर डाबी ने पानी, बिजली, सड़क, चिकित्सा सहित महत्वपूर्ण विभागों की अलग से समीक्षा की। जिला कलक्टर ने ई-फाइलों की संख्या बढ़ाने, उनके डिस्पोजल का समय घटाने के निर्देश दिए।
आगामी बजट के लिए बजट प्रस्ताव प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
जिला कलक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को आगामी बजट के लिए जिले के विकास के लिए करवाए जाने वाले कार्र्याें के प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
पंच गौरव कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए बनाई जाएगी कार्य योजना
जिला कलक्टर ने बताया कि प्रत्येक जिले में उसकी विरासत एवं पारिस्थितिकी को ध्यान में रखते हुए पंच गौरव चिन्हित किए गए हैं। बाड़मेर जिले में पंचगौरव के रूम में एक जिला-एक उत्पाद में कशीदाकारी, एक जिला-एक उपज के रूप में ईसबगोल, एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति के रूप में रोहिड़ा, एक जिला-एक खेल के रूप में बास्केटबॉल और एक जिला-एक पर्यटन स्थल के रूप में किराड़ू का चयन किया गया है। इन चिन्हित पंच गौरव के प्रोत्साहन, प्रचार-प्रसार एवं संवर्द्धन एवं संरक्षण के लिए विस्तत विचार विमर्श किया गया। जिला कलक्टर ने पंच गौरव के सभी नोडल अधिकारियों को विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत, नगर विकास न्यास के सचिव श्रवणसिंह राजावत, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद् प्रियंका कड़ेला, जिला रोजगार अधिकारी झंवरलाल मित्तल, जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, पीडब्ल्यूडी विभाग के अधीक्षण अभियंता सूराराम चौधरी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विष्णुराम विश्नोई एवं आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक जसवन्त कुमार गौड़ सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story