
x
Barmer बाड़मेर । जिला कलक्टर टीना डाबी की अध्यक्षता में सोमवार को अटल सेवा केन्द्र स्थित वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने इस सम्पर्क पोर्टल, जिला स्तरीय जनसुनवाई, उच्च स्तर से प्राप्त परिवादों के गुणवत्तायुक्त निस्तारण के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में गर्मी सीजन को देखते हुए पानी, बिजली की आपूर्ति के साथ मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने कहा कि सम्पर्क पोर्टल पर आने वाले परिवादों को बेहद गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने कहा कि किसी परिवाद को समय सीमा में निस्तारित करने से भी महत्वपूर्ण है परिवादी का संतुष्ट होना। अगर परिवाद आपके द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट है, तभी उस परिवाद का असली डिस्पोजल माना जाएगा।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार की मंशा है कि हम सभी अपने दायित्वों का निर्वहन करते वक्त संवेदनशीलता का परिचय दें। जो भी परिवादी हमारी पास आता है, तो बड़ी उम्मीद से आता है। उसे असल में राहत प्रदान करें सिर्फ खानापूर्ति न करें। माननीय मुख्य सचिव और माननीय मुख्यमंत्री महोदय सम्पर्क पोर्टल पर लंबित परिवादों को गंभीरता से मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
पानी और बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाए सुनिश्चित
जिला कलक्टर ने गर्मियों को देखते हुए निर्बाध रूप से पानी और बिजली की आपूर्ति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गर्मियों मंे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं हो। अगर कोई समस्या है, तो उसे खुद के स्तर पर ही न रख कर, सक्षम स्तर पर भी अवगत कराएं ताकि उसका समाधान हो सके। इसके साथ ही मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अग्रिम तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला स्तरीय और उपखंड अधिकारी करेंगे आकस्मिक निरीक्षण
जिला कलक्टर ने कहा कि जिला स्तरीय और उपखंड स्तरीय अधिकारी अब पानी और बिजली की व्यवस्थाओं को देखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण भी करेंगे। गांवों में लोगांे से संवाद करेंगे। पेयजल सम्बंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। इसी तरह बिजली आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे।
ई-फाइलों के निस्तारण में लगने वाले समय को कम करने के निर्देश
इसी तरह जिला कलक्टर ने ई-फाइलों के निस्तारण के सम्बंध में भी समीक्षा की। ई-फाइल के समय को सिंगल डिजिट लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी और कार्मिक ई-फाइलों के निस्तारण में ज्यादा समय लेंगे, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
नकारात्मक समाचारों पर मंगवाई जाएगी तथ्यात्मक रिपोर्ट
जिला कलक्टर ने समाचार पत्रों में प्रकाशित नकारात्मक समाचारों की भी नियमित समीक्षा की जाएगी। सभी विभागों के प्रकाशित नकारात्मक समाचारों पर वस्तुस्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी।
पीपीटी के माध्यम से बताई विभागीय गतिविधियां
बैठक में पेयजल, उर्जा, चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा पीपीटी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभागीय गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही आरएएस प्रशिक्षु प्रियंका कडेला और झंवरलाल द्वारा पेयजल के सम्बंध में प्रस्तुतिकरण दिया।
ये थे उपस्थित
बैठक में उपवन संरक्षक सविता दहिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेन्द्रसिंह चांदावत, नगर परिषद के आयुक्त श्रवणसिंह राजावत सहित सभी जिला स्तरीय उपस्थित थे। इसके साथ ही जिले के सभी उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक से जुड़े
TagsBarmer जिला कलेक्टरसाप्ताहिक समीक्षा बैठकBarmer District CollectorWeekly Review Meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





