राजस्थान
Baran: सिर्फ 3 रुपये में शादी-ब्याह के लिए ग्राम पंचायत से मिलेगा बर्तन सेट
Tara Tandi
10 April 2025 6:40 PM IST

x
Baran बारां । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शादी ब्याह में अब कम दामों में ग्राम पंचायत से ही बर्तन मिलेंगे। इसके लिए जिले समेत प्रदेश के सभी गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में एक अलग बर्तन बैंक खोल रही है। ताकि प्लास्टिक की पत्तलों के उपयोग को रोका जा सके और गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। प्रदेश सरकार इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत को एक एक लाख की राशि देगी। प्रदेश की भाजपा सरकार ने बजट में एक हजार पंचायतों में बर्तन बैंक बनाने की घोषणा की थी। जिसकी अब गाइड लाइन भी जारी कर दी गई है। बारां जिले में करीब 20 ग्राम पंचायतों का पहले चरण में चयन किया जाएगा। गांव में किसी आयोजन अथवा ग्रामीण क्षेत्र में कोई आयोजन या सामाजिक कार्यक्रम होने पर मात्र 3 रुपए प्रति बर्तन सेट दिया जाएगा।
इस प्रकार बनेगा बर्तनों का एक सेट
प्रदेश सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार एक सेट में तीन कटोरी, एक गिलास, एक थाली, एक चम्मच शामिल किया जाएगा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ऐसे 400 सेट रखे जाएंगे। यही नहीं प्रत्येक बर्तन पर ग्राम पंचायत का नाम एवं स्वच्छ भारत मिशन अंकित करवाया जाएगा। बर्तन पांच वर्ष बाद बदले जा सकेंगे, जो बर्तन अच्छी स्थिति में होंगे उन्हें आगे भी काम में लाया जा सकेगा।
इनको मिलेगी पचास प्रतिशत छूट
बर्तन देने के दौरान बीपीएल, अनुसूचित जाति-जनजाति, दिव्यांग आदि को विशेष परिस्थितियों में किराए में पचास प्रतिशत की छूट दी जा सकेगी। गाइड लाइन में यह स्पष्ट निर्देश दिए है कि बर्तन खोने और टूटने पर उपयोगकर्ता से भरपाई की जाएगी। इन बर्तनों की सार संभाल स्वयं सहायता समूह की ओर से की जाएगी।
बीस ग्राम पंचायतों का करेंगे चयन
पहले चरण में 20 ग्राम पंचायतों का चयन किया जाएगा। जिनको एक-एक लाख की राशि दी जाएगी। इसका संचालन राजीविका की ओर से किया जाएगा। योजना के जरिए ग्राम पंचायत
में प्लास्टिक की पत्तलों के उपयोग को रोकने के साथ गांवों को प्लास्टिक मुक्त किया जाएगा।
TagsBaran सिर्फ 3 रुपयेशादी-ब्याहग्राम पंचायतमिलेगा बर्तन सेटBaran just 3 rupeesmarriagegram panchayatyou will get utensils setजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





