राजस्थान
Baran: वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत तालाब पूजन, पौधरोपण एवं जल संरचनाओं का अवलोकन
Tara Tandi
11 Jun 2025 6:44 PM IST

x
Baran बारां । राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में वंदे गंगा जल संरक्षण - जन अभियान के अंतर्गत बुधवार को वन विभाग द्वारा जिले में विभिन्न जनसहभागी गतिविधियों का आयोजन किया गया। अभियान के तहत केलवाड़ा व पीपलखेड़ी गांवों में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन से जुड़े कार्यक्रम संपन्न हुए। डीएफओ अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पीपलखेड़ी में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं वन विभाग के स्टाफ की उपस्थिति में तालाब पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित जनों द्वारा तालाब का अवलोकन कर जल संरक्षण की आवश्यकता पर चर्चा की गई।
इसी क्रम में, लव कुश वाटिका में पौधरोपण कर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया गया। ‘हरियालो राजस्थान’ पहल के तहत गड्ढे खोदने, कंटूर ट्रेंच एवं सेमी-सर्कुलर ग्रूव्ड ट्रेंच जैसी संरचनाओं के निर्माण की तैयारियां प्रारंभ की गईं। साथ ही, वन क्षेत्र की जल संग्रहण संरचनाओं से गाद निकालने का कार्य भी आरंभ किया गया ताकि उनकी जलधारण क्षमता बढ़ाई जा सके। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उपखण्ड अटरु एवं छबड़ा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया गया और कार्यालय परिसर में सफाई की गई।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत निर्मित जल संरचनाओं का निरीक्षण किया गया एवं उनकी प्रभावशीलता का आकलन किया गया। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान एवं महात्मा गांधी नरेगा योजनाओं के तहत पूर्ण हुए जल संरक्षण कार्यों का भी अवलोकन किया गया। इसके अतिरिक्त, पर्यावरण चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से ग्रामीणों को तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। अभियान के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, आमजन एवं विभागीय कार्मिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।
TagsBaran वंदे गंगा जल संरक्षणअभियान तहततालाब पूजनपौधरोपणजल संरचना अवलोकनBaran Vande Ganga water conservationunder the campaignpond worshipplantationwater structure observationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





