राजस्थान
Baran: जल संरक्षण की ओर कदम: शाहाबाद में श्रमदान और हरियाली के लिए पौधारोपण
Tara Tandi
9 Jun 2025 6:15 PM IST

x
Baran बारां । ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान (5 जून से 20 जून 2025) के अंतर्गत सोमवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग खण्ड शाहाबाद द्वारा व्यापक स्तर पर श्रमदान व पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिशासी अभियंता हरि प्रसाद मीना के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में सहायक अभियंता संदीप कुमार (किशनगंज), कनिष्ठ अभियंता दिवेश अग्रवाल (किशनगंज), कृष्णकांत मेहता (केलवाड़ा), नेतराम गुर्जर (शाहाबाद प्रथम), नरेश कुमार (शाहाबाद द्वितीय), सरपंच शाहाबाद, वरिष्ठ पत्रकार रामचरण माली सहित विभागीय कर्मचारी व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान डाक बंगला परिसर, सा.नि.वि. कार्यालय, तहसील कार्यालय शाहाबाद, उपखंड अधिकारी कार्यालय शाहाबाद, तहसील कार्यालय किशनगंज एवं उपखण्ड अधिकारी कार्यालय किशनगंज परिसर में आरटीडब्ल्यूएचएस (रेन वाटर थ्रोट वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर) का कार्य किया गया। जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को केंद्र में रखते हुए सड़क किनारे वृक्षारोपण किया गया। मुण्डियर से बैंत सड़क पर कुल 50 पौधे रोपे गए तथा आगामी पौधरोपण हेतु 150 गड्ढे तैयार किए गए। वहीं इकलेरा-सागर सड़क पर 10 पौधे लगाए गए और 50 गड्ढों की खुदाई की गई।
हरि प्रसाद मीना ने बताया कि अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण, हरियाली विस्तार एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखना है। उन्होंने जनभागीदारी को अभियान की आत्मा बताते हुए अधिक से अधिक नागरिकों से इस पहल से जुड़ने की अपील की।
TagsBaran जल संरक्षणओर कदमशाहाबाद श्रमदानहरियाली पौधारोपणBaran water conservationanother stepShahabad labour donationgreenery plantationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





