राजस्थान
Baran: युवा और महिला वर्ग को राज्य सरकार देगी विभिन्न सौगातें - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Tara Tandi
19 March 2025 5:55 PM IST

x
Baran बारां। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि आगामी राजस्थान दिवस (30 मार्च, 2025 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) को लेकर राज्य सरकार बड़े स्तर पर प्रदेश के विभिन्न वर्गों के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सुशासन के जरिए विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा, किसान, महिला और गरीब वर्ग को विभिन्न सौगातें देगी।
रोजगार उत्सव में युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र
श्री शर्मा ने कहा कि राजस्थान के युवाओं को सरकारी नौकरियों में रोजगार के सपने को साकार करते हुए रोजगार उत्सव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। जिला मुख्यालयों पर रोजगार मेला भी आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्कील नीति व युवा नीति भी लायी जाएगी, जिससे युवाओं के सपने साकार हो सकेंगे। सभी जिला मुख्यालयों पर ‘रन फॉर फिट राजस्थान’ का आयोजन होगा।
विभिन्न योजनाओं के लाभ से महिला सशक्तीकरण को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से अहम निर्णय ले रही है। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की कड़ी में महिला वर्ग को भी विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत डीबीटी की जाएगी तथा महिला समूह को सी.आई.एफ राशि का हस्तांतरण भी किया जाएगा। साथ ही, विवेकानंद स्कॉलरशिप योजना के तहत राशि हस्तांतरण एवं काली बाई भील योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण किया जाएगा।
TagsBaran युवा महिला वर्गराज्य सरकारदेगी विभिन्न सौगातेंमुख्यमंत्री भजनलाल शर्माBaran young womenstate governmentwill give various giftsChief Minister Bhajanlal Sharmaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





