राजस्थान

Baran: जिला स्तरीय बीमा समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न

Tara Tandi
4 March 2025 6:12 PM IST
Baran: जिला स्तरीय बीमा समिति की द्वितीय बैठक सम्पन्न
x
Baran बारां । भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण एवं भारत सरकार के संयुक्त विज़न के अनुरूप सबको बीमा अभियान 2047 के तहत जिला स्तरीय बीमा समिति ;क्स्प्ब्द्ध की द्वितीय मासिक बैठक का आयोजन जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। देश की आजादी के शताब्दी वर्ष अर्थात 2047 तक सबको बीमा के दायरे में लाना इसका उद्देश्य है।
सहायक निदेशक जूही अग्रवाल ने बताया की क्स्प्ब् जिला स्तर पर बीमा प्रसार के केंद्रीय बिंदु के रूप में कार्य करेगी। इसका कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य, जीवन, सम्पŸिा, मोटर एवं फसल बीमा के क्षेत्र तक विस्तृत होगा। इसके तहत बीमा कम्पनियों के द्वारा जागरूकता कैम्प, विज्ञापन, रोड़ शो एवं मॉडल बीमा विलेज का विकास आदि कार्य किए जाएंगे। जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा एवं रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। बैठक में एडीएम शर्मा ने कम्पनियों को शीघ्र ही कैम्प लगाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, जेड़ी कृषि धनराज मीणा, बजाज अलायंज प्रतिनिधि परमेश्वर गौतम, न्प्प्ब् प्रतिनिधि रवि कुमार श्रीवास एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story