राजस्थान
Baran: मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना में रजिस्ट्रेशन प्रारंभ
Tara Tandi
12 March 2025 6:58 PM IST

x
Baran बारां । राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, सहायक निदेशक जूही अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना वित्त विभाग के आदेश 26 नवम्बर 2024 के द्वारा लागू की गई। इसका उद्देश्य राज्य के श्रमिक, पथ विक्रताओं एवं लोक कलाकारों द्वारा सामना की जाने वाली कठिनाइयों और भविष्य संबंधी आशंकाओं का समाधान एवं वृद्धावस्था में उन्हें आर्थिक सम्बल प्रदान करना है। योजना के पात्र अभिदाताओं को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3000/- तीन हजार रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी। योजना के अन्तर्गत देय पेंशन मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त होगी।
एमवीकेपीवाई के ऑनलाईन संचालन हेतु सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा तैयार पोर्टल ीजजचेरूध्ध्अपेीूंांतउंचमदेपवदण्तंरंेजींदण्हवअण्पद पर 41 वर्ष से 45 वर्ष के आयुवर्ग के लाभार्थियों का रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ कर दिया गया है। संबंधित लाभार्थी इस योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कर एक प्रति जिला कार्यालय राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग, बारां में जमा करवाएं।
TagsBaran मुख्यमंत्री विश्वकर्मापेंशन योजनारजिस्ट्रेशन प्रारंभBaran Chief Minister VishwakarmaPension Schemeregistration startedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





