राजस्थान

Baran: सोयाबीन बेचान हेतु पंजीकृत तिथि 4 फरवारी तक बढ़ाई

Tara Tandi
31 Jan 2025 9:30 AM GMT
Baran: सोयाबीन बेचान हेतु पंजीकृत तिथि 4 फरवारी तक बढ़ाई
x
Baran बारां । सहकारी समितियां उप रजिस्ट्रार सौमित्र कुमार मगल ने बताया कि राजस्थान राज्य सहकारी क्रय विक्रय संघ लि० (राजफेड) द्वारा समर्थन मूल्य पर सोयाबीन खरीद की अन्तिम तिथि 4 फरवारी 2025 तक बढ़ाई गई है। अतः समर्थन मूल्य पर सोयाबीन बेचान हेतु पंजीकृत किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि बढ़ी हुई खरीद अवधि 4 फरवरी 2025 तक सोयाबीन का विक्रय सम्बन्धित खरीद केन्द्र (बारां, अन्ता, अटरू, छबडा, छीपाबडौद, मांगरोल एवं समरानिया) पर कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु सम्बन्धित खरीद केन्द्र पर सम्पर्क करें।
Next Story