राजस्थान
Baran : राजस्थान ग्रामीण बैंक ने 2.56 करोड़ किए ऋण वितरित समारोह का हुआ आयोजन
Tara Tandi
18 July 2025 6:11 PM IST

x
Baran बारां । 18 जुलाई शुक्रवार को राजस्थान ग्रामीण बैंक, बारां ब्लॉक की शाखाओं बारां मुख्य, दीन दयाल पार्क बारां, आमापुरा, कृषि उपज मण्डी बारा, बामला, फतेहपुर, मिनी सचिवालय बारां द्वारा क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण बैरवा की अध्यक्षता में जन सुविधा केन्द्र, जिला परिषद, बांरा में ऋण, वितरण समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्यनारायण बैरवा रहे, विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क योगेन्द्र शर्मा रहें व अन्य अतिथि राजीविका से केशव चौरसिया देवेन्द्र मालव रहे। राजस्थान ग्रामीण बैंक, ब्लॉक बारां की समस्त शाखाओं द्वारा 2.56 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत किए गए। क्षेत्रीय प्रबंधक एवं अन्य अतिथियों द्वारा ग्राहकों को ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए।
क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा बैंक की समस्त ऋण व जमा योजनाओं एवं भारत सरकार की महत्वपूर्ण बीमा योजनाओं के बारे में विस्तार से ग्राहकों को जानकारी दी गई। हमारे बैंक द्वारा वर्तमान में विभिन्न अकृषि व कृषि क्षेत्र में किए जा रहे वित्तपोषण के बारे में महोदय ने ग्राहकों को जनउपयोगी जानकारी से अवगत . कराया व हाल ही में हुए ऋण ब्याज दरों में कमी के बारे में अवगत कराया।
महोदय द्वारा ग्राहकों को यह भी बताया गया कि राजस्थान ग्रामीण बैंक पूरे राजस्थान प्रदेश में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहा है व न केवल कृषि ऋण बल्कि अकृषि ऋण विस्तार में भी प्रतिबधता से कार्य कर रहा है।
हरित राजस्थान कैंपेन के अंतर्गत सत्यनारायण बैरवा और उपस्थित अतिथि सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क योगेंद्र शर्मा द्वारा वृक्षारोपण किया गया।, उक्त ऋण मेला समारोह में संबंधित शाखाओं के शाखा प्रबंधक नवनीत यदुवंशी, विपिन कुमार, यतेंद्र राठोर, नयन शर्मा, निमिश गौड़, लक्ष्मी वर्मा, सुरभी पाठक, अन्नू अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक नयन शर्मा द्वारा किया गया।
TagsBaran राजस्थान ग्रामीण बैंक2.56 करोड़ किए ऋणवितरित समारोह आयोजनBaran Rajasthan Gramin Bank2.56 crore loan givendistribution ceremony organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





