राजस्थान

Baran : जनसुनवाई और जिला सतर्कता समिति की बैठक 18 जुलाई को

Tara Tandi
16 July 2025 6:42 PM IST
Baran : जनसुनवाई और जिला सतर्कता समिति की बैठक 18 जुलाई को
x
Baran बरन: राज्य सरकार के निर्देशानुसार सहकारिता विभाग द्वारा 17 जुलाई को राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘सहकार एवं रोजगार उत्सव‘ का आयोजन किया जा रहा है। इस कारण 17 जुलाई को प्रस्तावित जनसुनवाई एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक 18 जुलाई को होगी।
संयुक्त शासन सचिव के आदेशानुसार समस्त जिलों में 17 जुलाई को आयोजित होने वाली जिला स्तरीय जनससुनवाई एवं जिला सतर्कता समिति की बैठक अब जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में 18 जुलाई 2025 शुक्रवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र के वीसी कक्ष में रखी गई है। जनसुनवाई में परिवादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्र, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल की विस्तृत समीक्षा के साथ त्रिस्तरीय जनसुनवाई तथा सतर्कता समिति में दर्ज लम्बित प्रकरणों की समीक्षा की जाएगी।
Next Story