राजस्थान

Baran: शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज

Tara Tandi
30 Jan 2025 12:28 PM IST
Baran: शहीद दिवस पर कार्यक्रम आज
x
Baran बारां । राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहीद दिवस के अवसर पर 30 जनवरी 2025 को जिले के समस्त राजकीय कार्यालयों में प्रातः 10.30 बजे से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पुष्पार्पण, रामधुन व गांधीजी के प्रिय भजनों का गायन एवं प्रातः 11 बजे 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। जिले में उपखंड स्तर, समस्त शिक्षण संस्थाओं एवं जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट परिसर में गांधी प्रतिमा के समक्ष उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने दी।
Next Story