
x
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में विशेष योग्यजनों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से ‘सशक्त बारां प्रगति को शक्ति’ अभियान के तहत विभिन्न ब्लॉकों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिले में विभिन्न विभागों द्वारा विशेष योग्यजनों के लिए कई योजनाएं संचालित हैं और सभी पात्र व्यक्तियों को लाभ पहुंचना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इसे देखते हुए इन शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को ब्लॉक मांगरोल में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 29 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया शिविर में संयुक्त सहायता, अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के 13, बैसाखी 04, व्हीलचेयर 02, एम. आर. कीट के 01 आवेदन प्राप्त हुए तथा 23 दिव्यांगजनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाये गए एवं 16 दिव्यांगजनों के द्वारा यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रशन करवाया गया।
शिविरों का आयोजन प्रातः 10 बजे से संबंधित पंचायत समिति परिसर में किया जाएगा। शिविर का आयोजन 18 फरवरी पंचायत समिति अंता, 19 फरवरी पंचायत समिति किशनगंज, 20 फरवरी पंचायत समिति शाहबाद 21 फरवरी पंचायत समिति छबड़ा, 24 फरवरी पंचायत समिति छीपाबड़ीद और 25 फरवरी पंचायत समिति बारां को शिविर आयोजित कर पात्र नागरिकों को लाभांवित किया जाएगा।
प्रत्येक उपखंड में संबंधित उपखंड अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही विकास अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनियों, एएनएम और जीएनएम अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर में लाने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
ऑनलाइन प्रमाण पत्र पंजीकरण सुविधा
शिविरों में विशेष योग्यजनों को ऑनलाईन प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए आधार कार्ड, यूडीआईडी पंजीकरण, स्वावलंबन कार्ड पोर्टल एवं अर्जुन पोर्टल के विशेषज्ञ ई-मित्र संचालकों को शिविर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
समाज के हर वर्ग को जोड़ेगा अभियान
इस अभियान के माध्यम से विशेष योग्यजनों को न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक दिव्यांगजनों को शिविर की जानकारी दें और उन्हें इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें।
TagsBaran विशेष योग्यजनोंशिविरों आयोजनBaran Organizing camps for specially abled peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





