राजस्थान

Baran: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जून तक आयोजित

Tara Tandi
14 Jun 2025 7:44 PM IST
Baran: धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत 15 से 30 जून तक आयोजित
x
Baran बारां । जिले में 15 जून से 30 जून 2025 तक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जाएगा। जिसके सफल क्रियान्वयन के लिए जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर की अध्यक्षता में शनिवार को मिनी सचिवालय में बैठक का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर ने कहा कि 15 जून 2025 को ग्राम पंचायत असनावर, रामगढ़, बैहटा एवं खुशियारा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा कि जनजातीय समुदायों के समग्र विकास और उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उद्देश्य सामाजिक बुनियादी ढांचे में स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के महत्वपूर्ण अंतराल को समाप्त करना है। जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत समस्त ब्लॉको की 132 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
जिनमें 15 जून से 30 जून 2025 तक ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाना है। जिले के जनजातीय समुदाय के लोगों को इस अभियान से बुनियादी सेवाओं का सीधा लाभ मिले, इसके लिए उन्होंने जिला परिषद सीईओ व संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्ययोजना के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के सफल संपादन हेतु विभिन्न एजेंडा पर विस्तृत चर्चा की गई।
15 जून से 30 जून तक धरती आबा अभियान अंतर्गत चलने वाले शिविर में जनजाति परिवारों हेतु आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, एनएफएसए, राशन कार्ड, जॉब कार्ड, मनरेगा, आयुष्मान भारत कार्ड, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, टीबी निवारण कार्यक्रम, मिशन इन्द्रधनुष एवं एससीडी कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, वन धन योजना, पीएम जन धन योजना मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, स्टैंड अप इंडिया, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान निधि, पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, पीएम सुरक्षा बीमा योजना, विधवा पेंशन योजना, पालनहार योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, पौशन अभियान, मातृ एवं शिशु कल्याण आदि योजनाओं से वंचित परिवारों को लाभान्वित किया जाएगा। आईईसी केम्प के सफल संचालन हेतु अतिरिक्त कलक्टर एवं परियोजना अधिकारी शाहबाद को नोडल अधिकारी एवं जिले के समस्त उपखण्ड अधिकारियों को सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। बैठक में एडीएम दिवांशु शर्मा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी, संयुक्त निदेशक कृषि धनराज मीणा, डीएसओ अनिल चौधरी, जिला परिवहन अधिकारी डॉ. कल्पना शर्मा, जनसम्पर्क सहायक निदेशक योगेंद्र शर्मा सहित योजना से संबंधित 17 विभागों के अधिकारी मौजूद
Next Story