राजस्थान
Baran: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘नींव, लड़कियां भागे सबसे आगे’ 5 किमी दौड़ शनिवार को
Tara Tandi
7 March 2025 5:44 PM IST

x
Baran बारां । अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के उपलक्ष्य में जिले में नींव, लड़कियां भागे सबसे आगे’ 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन महिला अधिकारिता विभाग, बारां एवं हमारी लाडो फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। हमारी लाडो फाउंडेशन की संस्थापिका सुश्री प्रेमलता पुनिया ने बताया कि इस दौड़ में बारां जिले के सभी 8 ब्लॉकों से राजकीय विद्यालयों की लगभग 350 बालिकाएं भाग लेंगी। दौड़ में शामिल बालिकाओं को प्रेरित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधि, जिला कलक्टर अन्य प्रशासनिक अधिकारी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहेंगे।
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक राकेश वर्मा ने बताया कि दौड़ 8 मार्च को प्रातः 7ः30 बजे से प्रारंभ होगी। इसके लिए निर्धारित रूट खेल संकुल से प्रारंभ होकर चारमूर्ति सर्किल, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, कन्या महाविद्यालय एवं ओवरब्रिज के नीचे से पुनः खेल संकुल पर समापन होगा। दौड़ के समापन के बाद कोटा रोड स्थित राज पैलेस होटल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
TagsBaran अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसनींवलड़कियां भागे आगे’ 5 किमी दौड़ शनिवारBaran International Women's DayFoundationGirls Run Ahead' 5 km race Saturdayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





