राजस्थान

Baran: ग्राम पंचायत खुशियारा में रात्रि चौपाल का आयोजन शुक्रवार को

Tara Tandi
13 Feb 2025 7:57 PM IST
Baran: ग्राम पंचायत खुशियारा में रात्रि चौपाल का आयोजन शुक्रवार को
x
Baran बारां । आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने की मुहिम के तहत शुक्रवार को ग्राम पंचायत खुशियारा, तहसील शाहबाद में रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा और इसकी अध्यक्षता कोटा संभाग के संभागीय आयुक्त श्री राजेन्द्र सिंह शेखावत करेंगे।
रात्रि चौपाल में सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाएंगे। प्रशासन द्वारा सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ चौपाल में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने बताया कि इस जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की शिकायतों का त्वरित समाधान करना और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखें।
Next Story