राजस्थान
Baran: दीपोत्सव पर मतदान बूथों की दीप सज्जा से दिया गया मतदाता जागरूकता का संदेश
Tara Tandi
19 Oct 2025 6:48 PM IST

x
Baran बारां । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन तथा सीईओ एवं नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के मार्गदर्शन में अंता विधानसभा उपचुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विविध स्वीप गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।
स्वीप सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि दीपोत्सव पर्व के अवसर पर मतदाता जागरूकता के तहत प्रत्येक विद्यालय स्थित मतदान बूथों को दीपों, लाइट, लैंप व रंगोली की आकर्षक सजावट से सजाया गया। इस अवसर पर “11 नवंबर नोट करें -निर्भय हो सब वोट करें” जैसे प्रेरक स्लोगनों के माध्यम से नागरिकों को मतदान दिवस पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उन्होंने बताया कि इस अभिनव पहल के माध्यम से दीपोत्सव के पावन अवसर पर लोकतंत्र के दीप जलाने का संदेश दिया गया है। इस गतिविधि में सीबीईओ ममता चौधरी का विशेष सहयोग रहा।
TagsBaran दीपोत्सवमतदान बूथोंदीप सज्जा दियामतदाता जागरूकता संदेशBaran Festival of Lightspolling boothslighted lampsvoter awareness messagesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





