राजस्थान

Baran: गरड़ा में राजकीय सहरिया बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटित

Tara Tandi
27 Sept 2024 5:22 PM IST
Baran: गरड़ा में राजकीय सहरिया बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटित
x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने अति0 जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा पीएम जनमन योजनान्तर्गत राजकीय सहरिया बालक छात्रावास निर्माण हेतु भूमि आवंटन की मांग पर उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार, किशनगंज की अनुशंषा पर छात्रावास भवन निर्माण हेतु ग्राम गरड़ा तहसील किशगनंज के आराजी ख.न. 5 कुल रकबा 75.01 बीघा में से 5.00 है0 भूमि राजकीय सहरिया बालक छात्रावास, गरड़ा के लिए भवन निर्माणार्थ निःशुल्क आवंटन किए जाने की राजकीय स्वीकृति प्रदान की गई हैं। तथा उक्त प्रयोजनार्थ चारागाह भूमि की क्षतिपूर्ति हेतु ग्राम गरड़ा ग्राम की आराजी ख.न. 349 रकबा 7.07 बीघा में से 5.00 बीघा बंजड भूमि को चारागाह दर्ज करने की स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
Next Story