राजस्थान
Baran: आदिवासी परिवारों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक पहल शुरू
Tara Tandi
2 Oct 2025 1:58 PM IST

x
Baran बारां । जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अनुसूचित जनजाति परिवारों के सर्वांगीण विकास एवं सरकार की 17 विभागों की 25 से अधिक योजनाओं का लाभ वंचित परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से ष्धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान' प्रारम्भ किया गया है। इस अभियान के सफल संचालन एवं जनभागीदारी सुनिश्चित करने हेतु ष्आदि कर्मयोगी अभियानष् चलाया जा रहा है। इसमें आदि कर्मयोगी, आदि साथी एवं आदि सहयोगी के रूप में सरकारी कर्मचारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों को जोड़ा गया है। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक ष्आदि सेवा पर्वष् के रूप में मनाया जा रहा है।
बारां जिले में इस अभियान के अंतर्गत कुल 132 ग्राम पंचायतों के 277 गांवों का चयन भारत सरकार द्वारा किया गया है। इसमें किशनगंज ब्लॉक के 39 ग्राम पंचायतों के 142 गांव, शाहबाद ब्लॉक के 21 ग्राम पंचायतों के 29 गांव, छीपाबड़ोद ब्लॉक के 19 ग्राम पंचायतों के 36 गांव, मांगरोल ब्लॉक के 15 ग्राम पंचायतों के 21 गांव, अन्ता ब्लॉक के 3 ग्राम पंचायतों के 4 गांव, बारां ब्लॉक के 11 ग्राम पंचायतों के 13 गांव, अटरू ब्लॉक के 11 ग्राम पंचायतों के 14 गांव तथा छबड़ा ब्लॉक के 13 ग्राम पंचायतों के 18 गांव शामिल हैं। इन चिन्हित गांवों में आदि सेवा केन्द्र की स्थापना की गई है तथा प्रत्येक केन्द्र का एक प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।
एडीएम जबर सिंह ने बताया कि अभियान के तहत चयनित सभी गांवों के लिए विजन-2030 तैयार किया जा रहा है। इसमें स्थानीय आवश्यकताओं एवं भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों की सहभागिता से विलेज विजन प्लान तैयार किया गया है। यह प्लान 2 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभाओं में अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पेयजल, बिजली, स्वच्छता, पोषण, आवास सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही ग्राम विकास के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनाकर उन्हें सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ाना है। आदि कर्मयोगी अभियान न केवल जनजातीय परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मजबूत आधारशिला भी सिद्ध होगा।
TagsBaran आदिवासी परिवारोंसर्वांगीण विकासऐतिहासिक पहल शुरूBaran tribal familiesall-round developmenthistoric initiative launchedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





