राजस्थान

Baran: अंता के नागदा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 7 नवम्बर को

Tara Tandi
5 Nov 2024 4:26 PM IST
Baran: अंता के नागदा में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई 7 नवम्बर को
x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर प्रत्येक माह के प्रथम गुरुवार को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में 7 नवम्बर 2024 को ग्राम पंचायत नागदा में जनसुनवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि आमजन ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में उपस्थित होकर विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करवा सकते है साथ ही राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं से वंचित व्यक्ति पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त कर सकेंगे। ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में स्थानीय जनप्रतिनिधि, उपखंड अधिकारी, ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, ग्रामवासी मौजूद रहेंगे।
Next Story