राजस्थान
Baran: 31 मार्च तक कराएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन का वार्षिक सत्यापन, नहीं तो रुक जाएंगी पेंशन
Tara Tandi
17 March 2025 7:58 PM IST

x
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत लाभ प्राप्त कर रहे पेंशनधारियों को अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन 31 मार्च 2025 तक अनिवार्य रूप से करवाना होगा। सत्यापन न करवाने की स्थिति में पेंशन बंद कर दी जाएगी।
सत्यापन के लिए अधिकृत अधिकारी
ग्रामीण क्षेत्र में विकास अधिकारी और शहरी क्षेत्र में उपखंड अधिकारी को सत्यापन के लिए अधिकृत किया गया है। जिले में अब तक लगभग 31,010 पेंशनधारियों ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराया है।
सत्यापन के लिए उपलब्ध विकल्प
शुभम नागर ने बताया कि ई-मित्र केंद्र अथवा ई-मित्र कियोस्क से बॉयोमैट्रिक सत्यापन के माध्यम से, एंड्रॉइड मोबाइल ऐप से फेस रिकग्निशन अथवा बॉयोमैट्रिक के माध्यम से एवं ओटीपी सत्यापन से संबंधित स्वीकृतिकर्ता अधिकारी द्वारा लाभार्थी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी के माध्यम से पेंशन का भौतिक सत्यापन करवा सकते हैं।
नए प्रावधान भी किए गए उपलब्ध
कुछ पेंशनधारियों का सत्यापन बॉयोमैट्रिक पहचान या आधार से जुड़े मोबाइल नंबर के अभाव में नहीं हो पा रहा है। ऐसी स्थिति में पेंशन पोर्टल पर नया विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जिसके तहत पेंशनधारियों को स्वीकृतिकर्ता अधिकारी के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों (पीपीओ, जनाधार, आधार आदि) के आधार पर सत्यापन करवाना होगा। इस प्रक्रिया में अधिकारी के आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से वार्षिक सत्यापन किया जाएगा।
पेंशन बंद होने से बचने के लिए समय पर करवाएं सत्यापन
सभी पेंशनधारियों से अपील की जाती है कि वे जल्द से जल्द सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवा लें ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
TagsBaran 31 मार्चकराएं सामाजिक सुरक्षा पेंशनवार्षिक सत्यापनरुक जाएंगी पेंशनBaran 31 Marchget social security pensionannual verificationpension will stopजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





