राजस्थान

Baran: जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में धन्वंतरि सप्ताह पर निःशुल्क शिविर आज

Tara Tandi
25 Oct 2024 6:45 PM IST
Baran: जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में धन्वंतरि सप्ताह पर निःशुल्क शिविर आज
x
Baran बारां । प्रधान चिकित्साधिकारी डॉ राजेंद्र मीणा ने बताया कि शहर के स्टेशन रोड़ स्थित जिला आयुर्वेद चिकित्सालय में बदलते मौसम से हो रही बीमारियों से बचाव के लिए शनिवार 26 अक्टूबर को क्वाथ वितरण, रविवार 27 अक्टूबर सुबह 9 से दोपहर 11 बजे तक स्वर्णप्राशन शिविर का आयोजन शिविर प्रभारी डॉ निवेश द्वारा कराया जाएगा व जरावस्था शिविर का आयोजन 28 अक्टूबर सोमवार को शिविर प्रभारी डॉ विनोद नागर द्वारा करवाया जाएगा। डॉ गिरधर गोपाल मालव ने बताया की स्वर्णप्राशन बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता, बोलने, सुनने व समझने की शक्ति को विकसित करता है। सर्दी, खांसी, टान्सिल आदि बीमारियों से बचाता है। यह सबसे महत्वपूर्ण आयुर्वेदिक मौखिक टीकाकरण है। तथा जरावस्था जन्य व्याधियाँ जिससे कमर दर्द, घुटने का दर्द, कंधे का दर्द, कमजोरी आदि बीमारियों का इलाज किया जाएगा व दवा का वितरण भी किया जाएगा। चिकित्सालय प्रभारी डॉ राजेंद्र मीणा ने बताया की भगवान धन्वंतरि जयंती के उपलक्ष में शिविर का आयोजन कर बदलते मौसम के कारण हो रही बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।
Next Story