राजस्थान

Baran: जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

Tara Tandi
5 Dec 2024 7:40 PM IST
Baran: जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न
x
Baran बारां । भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण एवं भारत सरकार के संयुक्त विज़न के अनुरूप सबको बीमा अभियान 2047 के तहत जिला स्तरीय बीमा समिति की प्रथम मासिक बैठक का आयोजन जिला कलक्टर के निर्देशानुसार मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजवीर सिंह चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। आजादी के शताब्दी वर्ष 2047 तक सबको बीमा के दायरे में लाना इसका उद्देश्य है।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की सहायक निदेशक जूही अग्रवाल ने बताया कि समिति जिला स्तर पर बीमा प्रसार के केंद्रीय बिंदु के रूप में कार्य करेगी। इसका कार्यक्षेत्र स्वास्थ्य, जीवन, सम्पŸिा, मोटर एवं फसल बीमा के क्षेत्र तक विस्तृत होगा। इसके तहत बीमा कम्पनियों द्वारा जागरूकता कैम्प, विज्ञापन, रोड़ शो एवं मॉडल बीमा विलेज का विकास आदि कार्य किए जाएंगे जिससे सामाजिक सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा एवं रोजगार के अवसरों का सृजन होगा। बैठक में सीईओ ने कम्पनियों को शीघ्र ही कैम्प लगाकर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में एलडीएम जनवेद मीणा, संयुक्त निदेशक कृशि विस्तार अतीश कुमार शर्मा, बीमा कंपनी प्रतिनिधि सुश्री सारिका व रवि कुमार श्रीवास एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
Next Story