राजस्थान

Baran: जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविर जारी, 63141 किसानों को मिले डिजिटल कार्ड

Tara Tandi
5 March 2025 7:56 PM IST
Baran: जिले में फार्मर रजिस्ट्री शिविर जारी, 63141 किसानों को मिले डिजिटल कार्ड
x
Baran बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के मार्गदर्शन में किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए से फार्मर आईडी पंजीकरण ग्राम पंचायत स्तर पर शिविरों का निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। एग्रीस्टेक योजना के तहत आयोजित इन शिविरों में किसानों के फार्मर आईडी कार्ड बनाकर वितरित किए जा रहे हैं। किसानों को सशक्त करने के लिए उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राजस्थान के किसानों की पहचान अब 11 अंको की यूनिक आईडी से होगी। इस फार्मर आईडी के जरिए किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने में आसानी होगी। यह फार्मर रजिस्ट्री केंद्र सरकार द्वारा संचालित एग्रीस्टैक योजना के तहत बनाई जा रही हैं। जिले में अब तक फार्मर रजिस्ट्री शिविरों में 63141 किसानों का पंजीयन किया गया है। एडीएम दिवांशु शर्मा ने बताया कि 6 से 8 मार्च तक बारां में क्रमशः ग्राम पंचायत इकलेरा, बटावदा, कोटडी सुण्डा, नारेड़ा, मांगरोल में ईश्वरपुरा, शाहपुरा, मउआ, किशनगंज में सकरावदा, कांकड़दा, घट्टी एवं परानियां में एवं 10 से 12 मार्च तक बारां में क्रमशः ग्राम पंचायत बड़ा, तुलसां, बामला, सुन्दलक में फार्मर रजिस्ट्री शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
Next Story