राजस्थान
Baran: एलपीजी सिलेंडर दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग पर की जा रही प्रभावी कार्यवाही
Tara Tandi
15 Nov 2024 5:44 PM IST

x
Baran बारां । खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, जयपुर के समसंख्यक पत्रांक 10 सितंबर 2024 एवं 19 सितंबर 2024 की पालना में जिला रसद अधिकारी अनिल कुमार चौधरी ने बताया कि जिले में एलपीजी दुरुपयोग और अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध संचालित अभियान के अंतर्गत रसद विभाग के प्रवर्तन निरीक्षकों की संयुक्त टीम द्वारा फल मंडी एवं प्रमोद मारुति वर्कशॉप लंका कॉलोनी में कार्यवाही को अंजाम दिया गया। लंका कॉलोनी स्थित वर्कशॉप पर 3 घरेलू गैस सिलेंडर एंव 01 अवैध रिफिलिंग मशीन को जब्त किया गया। उक्त कार्यवाही में एलपीजी (वितरण आपूर्ति विनियमन) आदेश 2000 के नियमों के शर्त सं. 3,4,5 एवं 07 का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार उक्त एलपीजी सिलेंडर नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर प्रकरण तैयार किया गया। संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक संतोष कुमार मीना, धीरज कुमार मीना शामिल रहे।
TagsBaran एलपीजी सिलेंडर दुरुपयोगअवैध रिफिलिंगजा रही प्रभावी कार्यवाहीBaran LPG cylinder misuseillegal refillingeffective action being takenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





