राजस्थान
Baran: शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने ली समीक्षा बैठक
Tara Tandi
12 April 2025 7:48 PM IST

x
Baran बारां । राजस्थान सरकार के शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री श्री मदन दिलावर ने शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित मिनी सचिवालय सभागार में अहम समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला परिषद के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायत स्तर के प्रतिनिधियों के साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति एवं जमीनी क्रियान्वयन की समीक्षा की गई।
श्री दिलावर ने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, स्वामित्व योजना, श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना, मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, गोबरधन परियोजना, शौचालय निर्माण, बर्तन बैंक की स्थापना, मिशन हरियालो राजस्थान सहित अनेक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई पर विशेष फोकस
मंत्री श्री दिलावर ने ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीरता से चर्चा करते हुए साफ शब्दों में कहा कि गांव में कोई भी गली, मोहल्ला, सार्वजनिक स्थल या सरकारी संस्था गंदगी से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि नालियों में किचड़ या मलबा जमा न हो।
किसी भी हालत में गंदगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि घर-घर कचरा संग्रहण, कचरे का पृथ्थकीकरण, नाली एवं सामुदायिक परिसरों की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी सरकारी भवनों की स्वच्छता भी नियमित रूप से होनी चाहिए।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी अधिकारी, कर्मचारी या जनप्रतिनिधि की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने सफाई कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की सख्त हिदायत दी। मंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री जी से वादा किया है कि स्वच्छता के मामले में राजस्थान को देश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए सभी को मिलकर काम करना होगा और हर पंचायत को एक आदर्श पंचायत के रूप में विकसित करना होगा।
एक व्यक्ति को दो से अधिक टेंडर नहीं
पंचायतों में टेण्डर व्यवस्था को लेकर मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एक ही व्यक्ति या परिवार को दो से अधिक पंचायतों के कार्यादेश नहीं दिए जाएं। उन्होंने कहा लापरवाही करने पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा एवं जुर्माना भी लगाया जाएगा। इससे पारदर्शिता बनी रहेगी और अधिक लोगों को कार्य के अवसर मिलेंगे।
10 करोड़ पौधों का लक्ष्य, हर हाथ बने हरियाली का भागीदार
मंत्री श्री दिलावर ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा अनुसार ‘मिशन हरियालों राजस्थान’ के तहत आगामी वर्ष 2025-26 में राज्यभर में 10 करोड़ पौधे लगाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि जिले में लक्ष्य से अधिक पौधे लगाने के लिए जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं मनरेगा कर्मी मिलकर काम करें। इसके लिए अभी से गड्ढे खोदने और पौधों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पौधारोपण अभियान जनआंदोलन की तरह चलाया जाए और इसके लिए जिम्मेदारियां तय की जाएं। उन्होंने श्री अन्नपूर्णा रसोई योजना के अंतर्गत संचालित रसोई की गुणवत्ता, व्यवस्था और मूल्य पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने निर्देश दिए कि आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उचित मूल्य पर मिले, यह सुनिश्चित किया जाए। स्वामित्व योजना के अंतर्गत विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु समुदायों के पात्र व्यक्तियों को शीघ्र पट्टे जारी करने के निर्देश भी दिए गए। जिन लोगों को पट्टे जारी हो चुके हैं, उन्हें 15 दिन के भीतर भूखंड आवंटित कर निर्माण कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए।
इस समीक्षा बैठक में विधायक राधेश्याम बैरवा, विधायक डॉ. ललित मीणा, एडीएम जबर सिंह, एसीईओ हरीशचन्द्र मीणा, एडीएम (कार्यवाहक) अनिल चौधरी, समाजसेवी नरेश सिकरवाल, आनंद गर्ग, सरपंच, उपसरपंच, विकास अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsBaran शिक्षापंचायतीराज मंत्री मदन दिलावरली समीक्षा बैठकBaran EducationPanchayati Raj Minister Madan Dilawartook review meetingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





