राजस्थान

Baran: हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम

Tara Tandi
8 Aug 2024 12:59 PM GMT
Baran: हरियालो राजस्थान-एक पेड़ मां के नाम अभियान का जिला स्तरीय कार्यक्रम
x
Baran बारां । जिला प्रभारी मंत्री श्री ओटाराम देवासी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा और मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप प्रदेश में ‘‘मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान’’ प्रारम्भ कर इस वर्ष 7 करोड़ पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। हरियाली तीज के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान के तहत वृह्द स्तर पर पौधे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा यह अभियान, जिसमंे लाखों लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया, अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। जिले में लोगांे का उत्साह देखकर ‘हरियालो म्हारो बारां’ की संकल्पना साकार होती हुई दिख रही है। प्रभारी मंत्री ने इस दौरान अंता के बैंगना ग्राम पंचायत में
पौधा रोपण भी किया।
देवासी गुरुवार को जिले के बैंगना ग्राम में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाभियान के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा हम सब जानते है कोरोना काल हमारे लिए कितना मुश्किल का दौर रहा है और इस बार गर्मी ने भी सबकों परेशान किया, हमें पेड़ों के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें ऑक्सीजन के मूल्य को समझना चाहिए। 80 लाख बराबर एक बरगद व पीपल का पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है। हमें संकल्प लेना है मां के नाम एक वृक्ष और एक वृक्ष राष्ट्र के नाम लगाना है यह वास्तव में प्रकृति, व्यक्तियों, पशु-पक्षियों सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा पौधारोपण पुण्य एवं प्रकृति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य है। जिसके तहत प्रत्येक व्यक्ति को मां के नाम पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि जब भी हम उस पेड़ को देखेंगे तो मां को याद करेंगे।
इस दौरान सलूम्बर के विधायक श्री अमृतलाल मीणा के देहान्त पर मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजली दी गई।
कार्यक्रम में अंता विधायक कंवरलाल मीणा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा, आव्हान को साकार करते हुए हम सब को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान को सफल बनाना है। प्राचीन काल से पर्यावरण का महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि हम सब को मिलकर यह संकल्प लेना है कि हमनें जो वृक्ष लगाए है उनकी जिम्मेदारी भी लेनी है साथ ही उनकी हम रक्षा करेंगे यह संकल्प लेना है।
जिला प्रभारी सचिव डॉ जोगाराम ने कहा कि हरियाली तीज पर मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्त्व में सम्पूर्ण राज्य में किया गया वृहद् वृक्षारोपण महाभियान के तहत् करोड़ों पौधों लगाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा सम्पूर्ण जिले में जो पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है उससे भी ज्यादा पौधें लगाए गए है। सभी के सहयोग से हर यह पुनीत कार्य किया जा रहा है। सभी विभागों, आमजन, मीडिया, सामाजिक संस्थाओं आदि के सहयोग से पौधारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा हर व्यक्ति के लिए, स्वास्थ्य के लिए, क्लाइमेट के लिए, मई-जून की भीषण गर्मी से बचने के लिए, बरसात को आकर्षित करने के लिए, प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। जो पेड़ हम आज लगा रहे हैं ये हमारी भावी पीढ़ी के काम आएंगे। उल्लेखनीय है कि हरियाली तीज के अवसर पर हरियालो राजस्थान के तहत प्रदेशभर में मनाए गए 75वें राज्य स्तरीय वन महोत्सव के तहत 2 करोड़ से अधिक पौधारोपण का कीर्तिमान स्थापित किया है।
अतिरिक्त जिला कलक्टर दिवांशु शर्मा ने कहा कि जिले में हरियालो राजस्थान, एक पेड़ मां के नाम, मुख्यमंत्री सघन वृक्षारोपण महाअभियान के तहत जिले में हरियालो म्हारो बारां जिले में नवाचार किए गए है। जिले में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में एक दिन में 7 लाख 79 हजार 259 पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि समस्त विभागों के सहयोग से जिले में 18 लाख 2 हजार 139 से अधिक पौधों को रोपित किया जा चुका है। जिले में किए जा रहे पौधरोपण कार्यक्रम में प्रत्येक पौधें की जीओ टेगिंग करवाई जा रही है तथा प्रत्येक तीन महिने के अन्तराल में भी जीओ टेगिंग की जाएगी। यदि कभी कोई पौधा किसी कारण नष्ट हो जाता है तो उसके स्थान पर नया पौधा रोपित किया जाएगा। पौधों की सार-संभाल एवं पानी की व्यवस्था भी की जा रही है।
इस अवसर पर बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा, किशनगंज विधायक ललित मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी, जिला परिषद सीईओ रामावतार गुर्जर, प्रधान मोरपाल सुमन, पूर्व प्रधान नंदलाल सुमन, सरपंच ग्यारसी बाई, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी व बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
Next Story