राजस्थान

Baran: जिला कलेक्टर ने व्यापारियों से जीएसटी 2.0 पर विशेष चर्चा की

Tara Tandi
22 Sept 2025 3:44 PM IST
Baran: जिला कलेक्टर ने व्यापारियों से जीएसटी 2.0 पर विशेष चर्चा की
x
Baran बारां । जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मिनी सचिवालय सभागार कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को व्यापारियों व उद्योग संगठन के प्रतिनिधियों से जीएसटी रिफॉर्म पर विशेष चर्चा की। साथ ही इसे जिले में प्रभावी तरीके से लागू करने की रूपरेखा पर मंथन किया। इस अवसर पर बारां विधायक राधेश्याम बैरवा और किशनगंज विधायक डॉ़. ललित मीणा सहित अन्य मौजूद रहे।
जिला कलक्टर तोमर ने बैठक में कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव का व्यापक स्तर पर असर देखने को मिलेगा। इसका आमजन को त्वरित लाभ मिले और उन्हें जीवन में इससे बदलाव महसूस हो। इसके लिए आमजन के बीच पहुंच कर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। व्यापार और उद्योग जगत को भी इससे खासा लाभ आने वाले दिनों में होगा। उपभोक्ताओं की क्रय शीतला बढ़ने से वस्तु उत्पादन में वृद्धि होगी। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई मंे बैठकों और पदयात्राओं के माध्यम से नागरिकों को इससे होने वाली आर्थिक बचत और उसके फायदे भी बताए जाएं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक जीएसटी रिफॉर्म के साथ ही अब व्यापारी व उद्योग संगठन देश व आमजन की आवश्यकता की वस्तुएं देश में ही निर्मित करने के काम को नई दिशा दें। साथ ही स्वदेशी के संकल्प को साकार बनाने के लिए आमजन भी देश में निर्मित वस्तुओं को खरीदें।
विधायक बैरवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जीएसटी स्लैब में परिवर्तन के ऐतिहासिक निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी। सोमवार से वस्तु और सेवाकर सुधार पूरे देश में प्रभावी रूप से लागू हो गया है। इसका सबसे अधिक फायदा आमजन को मिलेगा। विधायक डॉ मीणा ने कहा कि जीएसटी की स्लैब में बदलाव से आमजन के लिए सबसे अधिक उपयोगी रोटी, कपड़ा और मकान सस्ता होगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर को विशेष रूप से व्यापारी और नागरिक जीएसटी बचत उत्सव के रूप में मनाए। उन्होंने कहा कि जीएसटी स्लैब में बदलाव का फायदा गरीब, किसान, महिला, दुकानदार और व्यापारी सहित सभी वर्गों को मिलेगा।
व्यापारियों की शंकाओं का किया समाधान
बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा जीएसटी रिफॉर्म को लेकर उत्पादों की नई दरों के निर्धारण के संबंध में शंकाएं व्यक्त की गई जिस पर वाणिज्य कर अधिकारी नरेन्द्र जैन ने बारी बारी से उनकी शंकाओं का समाधान किया। बैठक में बताया गया 22 सिंतबर से पहले खरीदे गए माल को भी नई जीएसटी दरों के अनुसार ही विक्रय किया जाएगा। इसके लिए व्यापारियों को क्रेडिट दिया जाएगा। जिसे नए माल में समायोजित किया जाएगा। इसका रिफंड नहीं मिलेगा। बैठक में जीएसटी की नई दरों के बारे में पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से विस्तार से व्यापारियों को जानकारी दी गई। बैठक में समाजसेवी नरेश सिंह सिकरवार, राकेश जैन, उपखंड अधिकारी विश्वजीत सिंह, चार्टर्ड एकाउंटेंट, व्यापारी व उद्योगपति आदि उपस्थित थे।
नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा-
जिला कलक्टर ने नई जीएसटी दरों के संबंध में उपभोक्ताओं की सहायता के लिए वाणिज्य कर विभाग को नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए। नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर पर आम उपभोक्ता शंकाओं का समाधान प्राप्त करने के साथ शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
फोटो गैलरी
Rajasthan District
Rajasthan District
Rajasthan District
नवीनतम प्रेस विज्ञप्ति
22 सितम्बर 2025, 03:26 PM
आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत शिविरों से आमजन होंगे लाभान्वित
22 सितम्बर 2025, 02:33 PM
जिला कलक्टर ने की जीएसटी 2.0 पर व्यापारियों से विशेष चर्चा -प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक निर्णय से आमजन को मिलेंगी सस्ती वस्तु और सेवा -जीएसटी 2.0 से देश की अर्थव्यवस्था बनेगी मजबूत -जीएसटी की बदली स्लैब से सस्ते होंगे उपयोगी व रोजमर्रा के उत्पाद
22 सितम्बर 2025, 12:34 PM
‘एक पेड़-मां के नाम’ अभियान- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का
Next Story