राजस्थान
Baran: भारी बारिश में जिला प्रशासन सतर्क, कलेक्टर-एसपी ने किया क्षेत्रीय दौरा
Tara Tandi
30 July 2025 7:20 PM IST

x
Baran बारां । जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर मौसम के हालात को देखते हुए आमजन की सुरक्षा और दैनिक जीवन में आ रही बाधाओं के निराकरण को लेकर प्रतिदिन ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने किशनगंज एवं शाहाबाद ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ और जलभराव की स्थिति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर बाल्दा की पुलिया, दांता सहराना, ग्राम पंचायत ऊनी, ऊनी पहाड़ी गांव, मुंडियर तालाब, अचारपुर भील बस्ती, देवरी डूब क्षेत्र, ग्राम पंचायत बीलखेड़ा के घोघरा, सड़, गोयरा आदि स्थानों पर पहुंचे। उन्होंने मौके की वास्तविक स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंड़ासु, एडीएम जबर सिंह सहित राजस्व, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण, ग्रामीण विकास एवं वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा राहत शिविरों में भोजन, पेयजल, राशन एवं आवास की समुचित व्यवस्था की गई है। पुलिस, होमगार्ड, चिकित्सा, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी सहित अन्य सभी विभागों की टीमें अलर्ट मोड पर कार्यरत हैं।
ग्रामीणों से संवाद, समस्याओं का त्वरित समाधान
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने घोघरा गांव में खड़िया नदी के पास पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद किया। घोघरा गांव में ग्रामीणों ने हैंडपंप की समस्या बताई। जिला कलक्टर ने यहां बिना हत्थे के हैंडपंप को जुगाड से महिलाओं को चलाते देख तुरंत संज्ञान लेकर जलदाय के अधिकारियों को निर्देश दिए। कुछ समय पश्चात ही जलदाय विभाग की टीम मौके पर पहुंची और समस्या का समाधान किया। साथ ही ग्रामीणों ने जलभराव की गंभीर समस्या से परेशान होने पर जिला कलक्टर ने एसडीएम को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। घोघरा में एक ग्रामीण द्वारा कोबरा सर्प की उपस्थिति की जानकारी देने पर कलक्टर ने मौके पर ही वन विभाग की टीम को भेजकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कराया। गोरधनपुरा गांव में भी ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्होंने उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक निर्देश दिए।
विद्यालय भवन एवं पेयजल समस्याओं पर निर्देश
घोघरा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में अनुपयोगी भवन को जर्जर बताते हुए ग्रामीणों ने इसे गिराने की मांग की। जिला कलक्टर ने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सावधानी बरतने की अपील
जिला कलक्टर तोमर ने ग्रामीणों से अपील की कि वे भारी बारिश के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और प्रशासन द्वारा दिए जा रहे दिशा-निर्देशों का पालन करें।
TagsBaran भारी बारिशजिला प्रशासन सतर्ककलेक्टर-एसपीक्षेत्रीय दौराBaran heavy raindistrict administration alertCollector-SPregional tourजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





