राजस्थान

Baran: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन संशोधन की तिथि बढ़ी, 31 मार्च तक करें सुधार

Tara Tandi
18 March 2025 6:31 PM IST
Baran: उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन संशोधन की तिथि बढ़ी, 31 मार्च तक करें सुधार
x
Baran बारां । समाज कल्याण विभाग के सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 सहित पूर्ववर्ती वर्षों (2016-17 से 2022-23) की विभिन्न उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आवेदन पत्रों में पाई गई आंशिक कमियों, आक्षेपों या रैड फ्लैग के कारण लंबित आवेदनों को निरस्त करने की तिथि बढ़ा दी गई है। पूर्व में यह तिथि 10 फरवरी 2025 निर्धारित थी, जिसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थानों के स्तर पर लंबित आवेदनों को स्थाई रूप से निरस्त करने का प्रस्ताव था। विद्यार्थी हित को ध्यान में रखते हुए अब यह समय सीमा बढ़ाकर 31 मार्च 2025 कर दी गई है। संबंधित विद्यार्थी और शिक्षण संस्थान इस अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए आवश्यक संशोधन पूर्ण कर लें, क्योंकि 31 मार्च के बाद लंबित आवेदनों को स्थाई रूप से निरस्त कर दिया जाएगा।
Next Story