राजस्थान
Baran: शुद्ध पेयजल की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था हेतु कंट्रोल रूम स्थापित
Tara Tandi
17 April 2025 6:42 PM IST

x
Baran बारां । ग्रीष्म ऋतु में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जिले की समस्त पंचायत समिति के गांवों एवं शहरी जल योजनाओं पर शुद्ध पेयजल की समुचित एवं प्रभावी व्यवस्था के लिए कन्ट्रोल रुम में सम्पर्क कर सकते है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में पेयजल की समस्या होने, हैंडपंप खराब होने, पाइप लाइन लीकेज होने तथा विभाग की पाइप लाइन पर अवैध जल संबंध सहित अन्य पेयजल संबंधित समस्याओं के निराकरण दूरभाष नम्बर 07453-294754 है। उपभोक्ता, शिकायतकर्ता से अपेक्षा की जाती है कि अपना नाम एवं शिकायत का स्थान सही बताए जिससे समय पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। कंट्रोल रूम के उक्त नंबर पर प्रातः 6 से रात्रि 10 बजे बजे तक शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उपभोक्ताओं से निवेदन है कि यदि किसी के द्वारा अवैध जल संबंध ले लिया गया है तो उसको विभागीय नियमानुसार नियमित करा लेवे एवं बकाया जल शुल्क जमा कराए जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा नहीं हो।
TagsBaran शुद्ध पेयजल समुचितप्रभावी व्यवस्थाकंट्रोल रूम स्थापितBaran pure drinking water propereffective arrangementcontrol room establishedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





