राजस्थान
Baran: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का सम्मान
Tara Tandi
1 Oct 2025 7:11 PM IST

x
Baran बारां । अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगंज में वरिष्ठ मतदाताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिले में कुल 70 शतायु मतदाता हैं, जिनमें बारां-अटरू 15, अंता 11, किशनगंज-शाहाबाद 11 तथा छबड़ा क्षेत्र में 33 मतदाता शामिल हैं।
समारोह में सीईओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी ने मतदाताओं को लोकतंत्र सशक्त बनाने हेतु निष्पक्ष मतदान का संकल्प दिलाया। 102 वर्षीय नोहल्या निवासी केदार लाल नागर को माल्यार्पण व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। शेष वरिष्ठ मतदाताओं को जिला प्रशासन द्वारा घर-घर जाकर प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए।
कार्यक्रम में वरिष्ठ मतदाताओं को पिकअप-ड्रॉप, व्हीलचेयर व होम वोटिंग जैसी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न अधिकारी, संस्था प्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
TagsBaran अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवसशतायु मतदाताओं सम्मानBaran International Dayof Older PersonsCentenarian Voters Honoredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





