राजस्थान
Baran: पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के तहत शिविरों का आयोजन जारी
Tara Tandi
28 Jun 2025 5:13 PM IST

x
Baran बारां । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जिले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के अंतर्गत विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को प्रातः 9ः30 बजे से सायं 5ः30 बजे तक नारेड़ा, मंडोला, गाडिया मेहर, तितरखेड़ी, हरनावदाशाहजी, कलमोदिया, आटोन, बमोरी, दांता, महोदरा, मुण्डियर, कागला बमोरी, छीनोद, दीगोद पार ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविरों में राजस्व, जलदाय, पशुपालन, आयुष्मान, कृषि, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में लंबित पत्थरगढ़ी व सीमाज्ञान प्रकरणों का निस्तारण, लीकेज मरम्मत, जल-दबाव जांच, नामांतरण कार्य, नहरों की सफाई, पौध वितरण, रास्तों के मामलों का निपटारा, मृदा नमूनों का संग्रहण व स्वास्थ्य कार्ड वितरण, आयुष्मान कार्ड जारी करना, विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने हेतु प्रवेशोत्सव, बिजली के झूलते तारों और पोलों की मरम्मत जैसे कार्य भी किए जा रहे हैं।
इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत बीपीएल परिवारों का सर्वे, विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु आवेदन, मंगला पशु बीमा के तहत हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना, पशु जांच, इलाज व टीकाकरण, स्वामित्व पट्टों का वितरण, पानी की टंकियों की सफाई और लंबित नल कनेक्शन जारी करना जैसे जनकल्याणकारी कार्य भी शिविरों में किए जा रहे हैं।
30 जून को यहां होंगे ’िाविर आयोजित
30 जून को तुलसां, बामला, बिजौरा, बमूलिया कलां, जारेला, मऊ, फलिया, कडैयाहाट, दिगोद खालसा, सारथल, केरवालिया, ननावता, शाहबाद, भीलखेड़ामाल, कस्बानोनेरा, रानी बड़ौद, किशनगंज, कांकदड़ा ग्राम पंचायतों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
TagsBaran पंडित दीनदयालउपाध्याय अन्त्योदयसम्बल पखवाड़ेशिविरों आयोजन जारीBaran Pandit DeendayalUpadhyay AntyodayaSambal fortnightcamps are being organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





