राजस्थान
Baran: सशक्त बारां प्रगति को शक्ति’ अभियान के तहत विशेष योग्यजनों के लिए शिविर जारी
Tara Tandi
21 Feb 2025 6:58 PM IST

x
Baran बारां । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहायक निदेशक शुभम नागर ने बताया कि जिले में सशक्त बारां प्रगति को शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को ब्लॉक छबड़ा में विशेष योग्यजन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 69 दिव्यांगजनों का पंजीकरण किया गया, शिविर में संयुक्त सहायता अंग उपकरण योजनान्तर्गत ट्राइसाईकिल के आठ, व्हीलचेयर के चार, आवेदन प्राप्त हुए तथा दिव्यांजनों के चिकित्सा प्रमाण पत्र 41, दिव्यांगजनों के द्वारा 32 यू.डी.आई.डी. कार्ड हेतु ऑनलाईन रजिस्ट्रशन करवाया गया एवं बस पास 3 बनवाए गए।
इसी क्रम में विभिन्न विभागों के माध्यम से आगामी शिविर 24 फरवरी 2025 को प्रातः 10 बजे सोमवार को पंचायत समिति, छीपाबड़ौद में शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विशेष योग्यजन अपनी यू.डी. आई.डी. कार्ड, आधार कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, दिव्यांगता प्रमाण पत्र लेकर आये ताकि विभिन्न सेवाएँ यथा बस पास जारी करना, दिव्यांग सहायतार्थ उपकरण बाँटना, पेंशन सत्यापन, पालनहार सत्यापन आदि से लाभान्वित किया जा सके।
TagsBaran सशक्त बारां प्रगतिशक्ति’ अभियानविशेष योग्यजनोंशिविर जारीBaran strong Baran progressShakti’ campaignspecially abled peoplecamp continuesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





