राजस्थान
सुथारवाड़ा में बप्पा को 1 हजार मोर पंखों से सजाया गया
Admin Delhi 1
27 Sept 2023 11:28 AM IST

x
उदयपुर: शहर में लगे अन्य पांडालों में भी अनूठी आंगी की गई। बाल सुथारवाड़ा मित्र मंडल की ओर से सुथारवाड़ा में 1 हजार मोरपंख से विनायक की आंगी की गई। भगवान के मुकुट, धोती व चुन्नी पर मोरपंख सजाए गए।
इसी तरह मालदास स्ट्रीट पर लगे पांडाल में चंद्रयान 3 की थीम पर मनमोहक आंगी हुई। 108 दीपकों की महाआरती के साथ सभी भक्तों ने भी दियो से आरती की। आरती के पश्चात भोजन प्रसादी वितरित की गई। इसमें करीब ढाई हजार लोग मौजूद थे। दिल्ली गेट स्थित 7 नलवाया चौक में सजे पांडाल में भी 2 लाख 22 हजार 222 रुपए की कीमत के नोटों की आंगी सजाई गई। सुथारवाड़ा में 1000 मोरपंख से सजावट
Next Story





