राजस्थान

Banswara: ट्रक से टकराई स्कूल वैन, 10 मासूम घायल अस्पताल में भर्ती

Admindelhi1
29 July 2026 1:39 PM IST
Banswara: ट्रक से टकराई स्कूल वैन, 10 मासूम घायल अस्पताल में भर्ती
x
बच्चों से भरी स्कूल वैन हादसे का शिकार, एक की मौत

बांसवाड़ा: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दाहोद मार्ग पर स्थित संत पॉल्स विद्यालय के बच्चों से भरी एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 14 बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक छात्र को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के वक्त वैन में कुल 15 बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और भारी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल बच्चों के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने कई बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और कुछ को सीपीआर भी दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई और वहां का माहौल गमगीन हो गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वत सिंह चुण्डावत, उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Next Story