राजस्थान

Banswara पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गिरोह के दो अपराधी पकड़े गए

Tara Tandi
31 March 2025 1:54 PM IST
Banswara पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय गिरोह के दो अपराधी पकड़े गए
x
Banswara बांसवाड़ा: राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली अंतरराज्यीय गैंग के दो बदमाशों को डूंगरपुर जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों ने एक दर्जन से ज्यादा वारदातें कारित करना स्वीकार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी और लूटी गई तीन मोटर साइकिल भी जब्त की हैं।
थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि गत 22 अक्तूबर 2024 को मेघराज पुत्र मोतीलाल सुथार निवासी वडोदरा गुजरात ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसमें बताया कि वह वडोदरा से नई बाइक को लेकर उदयपुर फर्नीचर का सामान लेने के लिए जा रहा था। शाम के समय बौखला गांव के पुल के पास एक बाइक पर सवार बदमाश मुंह बांधकर आए। उन्होंने उसकी पेंट की जेब से 4800 रुपये और नई बाइक लूट ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
मामले की अनुसंधान के दौरान पुलिस को लूट की वारदात के आरोपियों के बारे में सुराग मिले। इसके बाद रविवार को पुलिस ने मामले में आरोपी विजेश उर्फ विजय (20) पुत्र देवजी अहारी निवासी बीजुडा थाना बिछीवाड़ा और धर्मेंद्र कुमार पुत्र सूर्यप्रकाश पटेला निवासी काकाण थाना बावलवाडा उदयपुर को उदयपुर से गिरफ्तार किया। दोनों ने पूछताछ में लूटपाट की वारदात कबूल कर ली। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो डूंगरपुर और उदयपुर में नेशनल हाइवे और पड़ोसी गुजरात राज्य के नजदीकी इलाकों में चोरी, लूटपाट, चेन स्नेचिंग जैसी 12 वारदातें कबूल कर ली। वहीं, उसके कब्जे से एक पल्सर बाइक सहित तीन बाइक बरामद की हैं। फिलहाल, पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
ये वारदातें कबूली
आरोपियों ने दो अक्तूबर 2024 को बालदिया शोरूम के पास एक बाइक सवार से कैश, मोबाइल और बाइक लूटी। 22 अक्तूबर 2024 को रोहनवाडा में स्कूटी सवार महिलाओं से चेन स्नेचिंग की। 22 अक्तूबर को सुरपुर में सिलाई कर रही महिला से चेन स्नेचिंग की। 22 अक्तूबर 2024 को बौखला ब्रिज के पास बाइक सवार से कैश, मोबाइल और बाइक लूटी।
सात जनवरी को कांकण सागवाड़ा पुलिस थाना बावलवाडा उदयपुर में एक दुकान से 12 किलो चांदी के जेवर चोरी किए। 26 फरवरी को आमझरा हनुमान मंदिर के पास एक बाइक लूटी। तीन मार्च को रिजवा घाटी में रिजवी घाटी में बाइक लूटी। तीन मार्च को धामोद से भेहना रोड से एक बाइक सवार से मारपीट कर कैश लूटा। तीन मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में बलवाड़ा रेलवे फाटक के पास एक बाइक सवार दंपती से लूटपाट की। एक अन्य वारदात को भी अंजाम दिया। गुजरात के मोडासा सिटी से एक ब्लैक पल्सर चोरी की। गुजरात के भिलुड़ा से एक अपाची बाइक चोरी की।
Next Story