राजस्थान
Banswara: प्रेमी संग शादी में बाधा बना मासूम, मां ने ली अपने ही बच्चे की जान
Tara Tandi
6 April 2025 4:49 PM IST

x
Banswara बांसवाड़ा: जिले के आंबापुरा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी मां ने अपने पौने दो साल के बेटे की मुंह, नाक व गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी मां दूसरा विवाह करना चाहती थी और उसकी संतान इसमें आड़े आ रही थी। पुलिस ने आरोपी मां को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि 4 अप्रैल को दिलीप पुत्र लक्ष्मणलाल पारगी निवासी सुरवानिया, ग्राम पंचायत महेशपुरा ने थाना आंबापुरा में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि करीब तीन साल पहले उसने आशा पुत्री दिनेश निनामा निवासी छापरिया से नातरा विवाह किया था। उसके एक बेटा आयुष है, जो करीब पौने दो वर्ष का था। पत्नी आशा दूधमुंहे बेटे आयुष को लेकर करीब डेढ़ माह से उसके पिता दिनेश के घर थी।
रिपोर्ट के अनुसार 3 अप्रैल की रात पत्नी आशा के माता-पिता और परिजन नोतरे में गए थे। आशा व आयुष घर पर थे। इस दौरान आशा ने आयुष का मुंह व नाक दबा दिया। दम घुटने से आयुष की मौत हो गई। इसके बाद आशा घर से भाग गई। कुछ देर बाद आशा की चाची नर्बदा लाइट चालू करने गई तो आयुष को मृत हालत में देखा। नर्बदा ने आशा के माता-पिता को इस बारे में सूचना दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची और मौका कार्रवाई के बाद मासूम का शव बांसवाड़ा मोर्चरी भिजवाया।
रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी जीवतराम नीणा ने अनुसंधान शुरू किया। मुखबिरी तंत्र और तकनीकी सहायता से पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के महज 24 घंटे में आरोपी आशा पारगी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
पूछताछ में आशा ने बताया कि करीब तीन साल पहले दिलीप से नातरा विवाह किया था। बेटा आयुष उम्र करीब 1 साल 9 माह का था। वह दिलीप के साथ नहीं रहना चाहती थी और अन्यत्र नातरा विवाह करना चाहती थी। आयुष के होने से अन्यत्र नातरा विवाह करने में समस्या आ रही थी। दूसरा विवाह करने के लिए ही उसने आयुष की मुंह और नाक दबा कर हत्या कर दी।
TagsBanswara प्रेमी संग शादीबाधा बना मासूममां ली बच्चे जानBanswara Marriage with loverinnocent became an obstaclemother took the life of the childBanswaraजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचारMarriage with lover
Next Story





