बैंक कर्मचारी-अधिकािरयों ने साइकिल रैली निकालकर दिया पर्यावरण सरंक्षण का संदेश

सिटी न्यूज़: टोंक स्कूली छात्रों और बैंक मित्रों सहित बैंक कर्मचारी-अधिकािरयों ने बुधवार को साइकिल रैली निकालकर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया। लीड़ बैंक मैनेजर केएल ठाकुरिया और बीओबी के मुख्य प्रबंधक नंदलाल मीणा को हायर सेकेंडरी स्कूल कोठी नातमाम से साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली बड़ा कुआ, सुभाष बाजार होते हुए घंटाघर पर जाकर समाप्त हुई। बैंक ऑफ बडौदा बैंक बड़ा कुआ शाखा प्रबंधक चेतन प्रकाश मीणा ने बताया कि हर साल 20 जुलाई को बैंक अपने स्थापना दिवस पर सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए कॉर्पोर्टे सामुदायिक सेवा जिम्मेदारी का निर्वहन करता है।
इस बार 115वें स्थापना दिवस पर साइकिल रैली निकाली गई। जिसमें स्कूल विद्यार्थियों के अलावा खिलाड़ी, बैंक मित्रों और स्वयंसेवकों समेत 120 लोगों को स्पोर्ट्स टी शर्ट वितरित करने के बाद साइकिल रैली निकालकर आमजन को खेलों के लिए प्रोत्साहन करने व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास डाइट के बालिकाओं के लिए वाटर कूलर भेंट किया गया। वही बालिकाओ को काॅपी व पेन भेंट किया।





