राजस्थान

Bandikui: फुट ओवरब्रिज का लोहे का एंगल गिरने से यात्री की मौत

Admindelhi1
13 Sept 2026 4:40 PM IST
Bandikui: फुट ओवरब्रिज का लोहे का एंगल गिरने से यात्री की मौत
x
बांदीकुई स्टेशन पर एंगल गिरने से मचा हड़कंप

बांदीकुई: बांदीकुई रेलवे जंक्शन पर शनिवार रात एक हादसे में मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे यात्री की जान चली गई। पुराने फुट ओवरब्रिज का करीब 25 फीट लंबा लोहे का एंगल अचानक टूटकर यात्री के सिर पर गिर गया। गंभीर चोट लगने से यात्री की मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई और जीआरपी व आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं।

जीआरपी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि प्लेटफॉर्म नंबर एक के आसपास बंदरों का उपद्रव रहता है। उन्होंने आशंका जताई कि बंदरों के बार-बार एंगल को हिलाने से वह कमजोर होकर टूट गया होगा। हालांकि, हादसे की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी।सुरेंद्र कुमार जाट किसान थे। उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन कर घर लौट रहे सुरेंद्र की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। परिजनों के अनुसार, जिस समय यह हादसा हुआ, उसके करीब पांच मिनट बाद ही ट्रेन स्टेशन पर आ गई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि फुट ओवरब्रिज के लोहे के एंगल में जंग लगी हुई थी। इसी वजह से एंगल कमजोर होकर टूट गया और सुरेंद्र की जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घायल यात्री को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को बांदीकुई के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।जीआरपी थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि मृतक जयपुर-चंडीगढ़ ट्रेन से झज्जर जाने वाले थे। रविवार को पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Next Story