राजस्थान

बब्बर शेर रियाज का ऑपरेशन हुआ सफल, एक आंख से दिखाई देगा साफ

Admin4
11 Oct 2023 11:53 AM GMT
बब्बर शेर रियाज का ऑपरेशन हुआ सफल, एक आंख से दिखाई देगा साफ
x
जोधपुर। जोधपुर के माचिया बायोलॉजिकल पार्क में जल्द ही विजिटर्स बब्बर शेर रियाज को देख पाएंगे। रियाज की बांयी आंख में ग्लूकोमा होने के कारण उसे अलग से रखा जा रहा है। पिछले महीने 11 सितंबर को रियाज की आंख का सफल ऑपरेशन किया गया। 6 अक्टूबर को डॉक्टर्स की टीम ने रियाज का चेकअप किया और 7 दिन की दवाएं दीं। मंगलवार को डॉक्टर्स की टीम ने उम्मीद जताई कि जल्द रियाज एन्क्लोजर में दर्शकों को देखने को मिलेगा।
रियाज का ऑपरेशन करने वाले वेरटनरी डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने बताया- रियाज की एक आंख जन्म से मोतियाबिंद के कारण खराब है। दूसरी आंख में ग्लूकोमा का ऑपरेशन किया गया है। इसके बाद रियाज बेहतर रिकवरी कर रहा है। 4 दिन पहले जांच की थी, आज रियाज की हालत में सुधार पाया। उम्मीद है कि अगले हफ्ते से ही रियाज को दर्शक देख पाएंगे।
उन्होंने कहा- ग्लूकोमा के साथ अल्सरेटिव किराटाइटिस भी था। अब रियाज की आंखों की हीलिंग बहुत अच्छे से हो रही है। रोग होने के कारण अब दोनों आंखें अच्छे से बंद हो रही हैं। दर्द भी खत्म हो गया है। उसकी आंख में सुधार हो रहा है। अगले एक माह तक मेडिसिन दी जाएगी। इससे भी रियाज का काफी हद तक अच्छा दिखाई देगा।
Next Story