![ऑपरेशन के बाद बब्बर शेर रियाज की आंखों में सुधार ऑपरेशन के बाद बब्बर शेर रियाज की आंखों में सुधार](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/10/10/3521343-untitled-112-copy.webp)
x
जोधपुर। माचिया बायोलॉजिकल पार्क में बब्बर शेर रियाज की आंखों का ऑपरेशन होने के बाद बेहतर रिकवरी हो रही है। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक रियाज की स्थिति में सुधार पाया है। ऐसे में अगले हफ्ते से रियाज को माचिया में आने वाले दर्शक भी देख पाएंगे।
डॉक्टर ज्ञान प्रकाश ने बताया रियाज की आंखों का दोबारा जांच की गई। उसके अंदर पाया की आंखों की हीलिंग बहुत अच्छे तरीके से हो रही है। अब दोनों आंखे भी अच्छे से बंद हो रही है। दर्द भी खत्म हो गया है। उसकी आंख में सुधार हो रहा है। अगले एक माह तक मेडिसिन दी जाएगी। इससे भी विजिबलिटी इंप्रूव होगी। उन्होंने बताया की 11 सितंबर को रियाज का ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन से पहले रियाज की आंख में ग्लूकोमा होने की वजह से आंखे प्रोपर तरीके से बंद नहीं हो पाती थी। दर्द के चलते रियाज आंखों पर कई बार पंजे भी मारता था।
एक आंख पूरी तरह से सफेद हो चुकी थी। वहीं ग्लूकोमा अधिक होने की वजह से आंखों की विजिबलिटी भी ब्लॉक हो गई थी। ऐसे में रियाज देख नहीं पा रहा था। रियाज की दूसरी आंख में लैंस कॉर्निया से टकराकर डैमेज कर रहा था। जिसे ऑपरेशन के बाद निकाला गया। ऑपरेशन के बाद आंखों का ग्लूकोमा चला गया।
Tagsराजस्थानराजस्थान न्यूज़दिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday
![Admin4 Admin4](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/06/30/1741877-whatsapp-image-2022-06-30-at-70706-pm.webp)
Admin4
Next Story