राजस्थान

प्लास्टर गिरने से परिचारक घायल, नवजात बच्चा बाल-बाल बचा

Admin Delhi 1
10 July 2023 11:45 AM GMT
प्लास्टर गिरने से परिचारक घायल, नवजात बच्चा बाल-बाल बचा
x

उदयपुर न्यूज़: उदयपुर की फलासिया तहसील के सरकारी हॉस्पिटल कोल्यारी में रविवार को अचानक छत का प्लास्तर गिरने से एक अटेंडेंट महिला घायल हो गई। जबकि प्रसूता और नवजात बाल-बाल बच गए। घायल महिला के पीठ और पैर पर गंभीर चोट लगी, जिसे तुरंत उदयपुर शहर के महाराणा भूपाल हॉस्पिटल में रैफर किया गया।

घटना दोपहर करीब 2 बजे की है जब महिला वार्ड में प्रसूता संगीता देवी और उसका नवजात शिशु बैड पर लेटे थे। वहीं प्रसूता के पास महिला अडेंटेंट बैठी हुई थी। तभी छत जर्जर छत से प्लास्तर भरभराकर गिर गया। प्लास्तर के बड़े टुकड़े प्रसूता के साथ आई महिला रेश्मी देवी पत्नी लक्ष्मण के ऊपर गिर गए, जिससे वह घायल हो गई। साथ कुछ टुकड़े उछलकर प्रसूता और उसके नवजात पर भी गिरे।

डॉक्टर और स्टाफ को इसका पता लगा तो वे तुरंत महिला वार्ड की तरफ दौड़कर पहुंचे। फिर तत्काल गंभीर घायल महिला रेश्मी देवी का प्राथमिक उपचार किया। गंभीर चोट के चलते उसे शहर के सरकारी हॉस्पिटल रैफर किया गया। वहीं प्रसूता और नवजात को वहां दूसरी जगह शिफ्ट किया गया।

Next Story